फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नागौर में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने ली तीन की जान; मां-बेटा और पोते की मौके पर मौत, चालक फरार

Wed, 16 Apr 2025 09:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur News: नागौर में तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने तीन लोगों की जान ले ली। इस हादसे में मां-बेटा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटनास्थल से चालक फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो कैंपर गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले के अंबाली चौराहे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर गाड़ी ने पंचर की दुकान के पास खड़े मां, बेटे और पोते को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजसमंद में बारातियों की बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत; चकनाचूर हुई बस, 37 बाराती हुए घायल

जानकारी के मुताबिक, घटना कटौती साइड से तेज गति में आ रही बोलेरो कैंपर की है, जो नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे पंचर की दुकान पर खड़े तीनों को रौंदते हुए सीधे खेत में जा गिरी। हादसे में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान नागौर के बरनेल गांव स्थित चोटियों की ढाणी निवासी मां, बेटा और पोते के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, हादसे के बाद बोलेरो कैंपर का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बड़ी खाटू थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को छोटी खाटू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- धींगा गवर मेला: जोधपुर में ऐतिहासिक मेला आज से; पुरुषों और डीजे पर बैन, महिलाओं से बदसलूकी पर होगी कार्रवाई


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें