फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बाइक को बचाते पलटी पिकअप, एक की मौत, सात घायल

Tue, 21 Apr 2026 09:40 AM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur News: नागौर जिले के डेह-नागौर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी का सामान लेकर लौट रही पिकअप बाइक को बचाने के दौरान पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले में डेह-नागौर मार्ग पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया। शादी का सामान लेकर लौट रही पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बाइक को बचाने में हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार लोग डेह से नागौर लौट रहे थे। गुड़ला के पास सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप पलट गई। हादसे के बाद पिकअप और बाइक सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस और टोल प्लाजा की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


एक की मौत, कई की हालत गंभीर
उपचार के दौरान बुरड़ी निवासी बिरजाराम ने दम तोड़ दिया। वहीं ओमप्रकाश नायक, सोहनराम, बाबूलाल, रामनिवास, रिधुराम और बाइक सवार दिनेश व नोलाराम सहित सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं।

बेटी की शादी से पहले टूटा परिवार
घायल ओमप्रकाश नायक ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 30 अप्रैल को तय है। इसी के लिए वे अपने भाइयों के साथ खरीदारी करने डेह गए थे, लेकिन लौटते समय हुए हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

ये भी पढ़ें: 45 रुपये का टिकट, चार बार यात्रा, AI से एडिट कर करते रहे सफर; स्टेशन पर पकड़े गए
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगाने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें