फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: डेह रोड पर बस-डंपर की भीषण टक्कर, तीन गंभीर घायल, हाइवे पर लगा लंबा जाम

Tue, 21 Apr 2026 09:05 AM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur News: नागौर के गुड़ला चौराहे पर निजी बस और गिट्टी से भरे डंपर की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने वाहन हटाकर बहाल किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले में सोमवार देर रात को डेह रोड स्थित गुड़ला चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक निजी बस और गिट्टी से भरे डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

विज्ञापन


तेज रफ्तार में आमने-सामने टकराए दोनों वाहन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी बस स्टैंड पर सवारियां उतारने के बाद पेट्रोल पंप पर पार्किंग के लिए जा रही थी। उसी दौरान डेह की ओर से नागौर की तरफ आ रहा गिट्टी से भरा डंपर गुड़ला चौराहे के पास पहुंचा। दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और डंपर के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में बस चालक राजू सिंह, डंपर चालक जगदीश और खलासी रूपनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तुरंत मौके से निकालकर नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन




हादसे के बाद लगा लंबा जाम
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रेलवे के फैसले से सफर होगा आसान; अजमेर से चलने वाली कई ट्रेनों में जोड़े गए अतिरिक्त स्लीपर कोच

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और डंपर को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारु किया जा सका। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें