फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: खोखो विश्व कप विजेता निर्मला भाटी का राजस्थान में भव्य स्वागत, कड़ी मेहनत को बताया कामयाबी का राज

Tue, 11 Feb 2025 03:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

कुचामन उपखंड के परेवड़ी गांव की निवासी निर्मला भाटी का कुचामन पहुंचने पर शहरवासियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। निर्मला भाटी ने कहा कि कुचामन में हुए इस सम्मान से वो अभिभूत हैं। 
विज्ञापन
खोखो विश्व कप विजेता निर्मला भाटी का हुआ स्वागत।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों नई दिल्ली में खोखो विश्व कप प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें महिला वर्ग में विजेता रही भारतीय टीम की सदस्य निर्मला भाटी का विश्व कप जीतने के बाद पहली बार राजस्थान पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन उपखंड के परेवड़ी गांव की निवासी निर्मला भाटी का कुचामन पहुंचने पर शहरवासियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। मीडिया से रूबरू हुईं निर्मला भाटी ने कहा कि कुचामन में हुए इस सम्मान से वो अभिभूत हैं। उन्होंने दूसरे खिलाड़ियों के नाम संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत ही कामयाबी का राज है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि विश्वकप में भारतीय महिला की जीत में निर्मला भाटी ने अहम भूमिका निभाई। इसी की बदौलत निर्मला को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। अपने संबोधन में खोखो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव एमएस त्यागी ने कहा कि आज खोखो सहित विभिन्न खेलों के जरिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। इसलिए कड़ी मेहनत के साथ खेल में सफलता हासिल कर, करियर बनाया जा सकता है। राजस्थान खोखो फेडरेशन के सचिव असगर अली ने कहा कि अब सरकार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के स्लोगन में बेटी खिलाओ को भी जोड़ देना चाहिए।

उन्होंने कहा आज बेटियां बाकी क्षेत्रों की तरह खेलों में भी पीछे नहीं हैं और खेलों के जरिए देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। भारतीय महिला खोखो टीम के चीफ कोच सुमित भाटिया अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्मला भाटी के खेल कौशल की तारीफ की और कहा कि निर्मला भाटी आज दूसरों के लिए प्रेरणा हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर खोखो फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव एमएस त्यागी, राजस्थान खोखो फेडरेशन के सचिव असगर अली, भारतीय महिला खोखो टीम के चीफ कोच सुमित भाटिया, भाजपा नेता ज्ञानाराम रणवा, किसान रत्न प्रभुराम पोषक सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें