फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम किसी को नहीं भूलते’: जिम में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- सबकी बारी...

Tue, 07 Oct 2025 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Rajasthan Crime: कुचामन सिटी में कारोबारी रमेश रुलानिया की जिम में गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली। छह माह पहले मिली रंगदारी धमकी से जुड़ा मामला माना जा रहा है। व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया।
 
विज्ञापन
रोहित गोदारा गैंग के सदस्य ने ली शोरूम मालिक की हत्या की जिम्मेदारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले में मंगलवार सुबह कुचामन सिटी के एक जिम में घुसकर बाइक शोरूम मालिक रमेश रुलानिया की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। घटना के कुछ ही घंटों बाद कुख्यात रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हत्या की जिम्मेदारी ले ली, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

 
सुबह-सुबह जिम में चलीं गोलियां, व्यापारी की मौके पर मौत
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पांच बजे स्टेशन रोड स्थित जिम में हुई। 45 वर्षीय रमेश रुलानिया रोजाना की तरह जिम में कसरत कर रहे थे, तभी दो से तीन युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे और सीधे जिम के अंदर घुस गए। बिना किसी चेतावनी के उन्होंने कम से कम पांच से छह राउंड फायरिंग की, जिनमें दो गोलियां रमेश के सीने और पेट में लगीं। घायल रमेश को साथी तुरंत जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, नागौर ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर सफेद कपड़े पहने हुए थे और वारदात के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए।
 
हत्या के पीछे गैंगवार का साया
घटना के कुछ ही घंटे बाद गैंगस्टर वीरेंद्र चरण, जो रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया जा रहा है, ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट साझा की। उसने लिखा कि हमने रमेश रुलानिया की हत्या करवाई है... उसने हमारे लिए अपमानजनक शब्द बोले थे और वीडियो में कहा था कि मैं तुम्हें 100 रुपये का नोट भी नहीं दूंगा। वीरेंद्र ने पोस्ट में यह भी लिखा कि हम किसी को नहीं भूलते, सबकी बारी आएगी। इस पोस्ट के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन



 
छह माह पहले मिली थी रंगदारी की धमकी
बताया जा रहा है कि रमेश रुलानिया को छह महीने पहले रोहित गोदारा गैंग की ओर से रंगदारी की धमकी मिली थी। गैंग ने उस समय कुचामन के पांच प्रमुख व्यापारियों से लाखों रुपये की मांग की थी। रमेश ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई सीमित रही।

रमेश शहर के प्रमुख कारोबारी और भाजपा से जुड़े हुए नेता थे। वे होंडा बाइक शोरूम के मालिक और हनुमानगढ़-किशनगढ़ मेगा हाईवे स्थित होटल संचालक भी थे। उनकी हत्या ने राजनीतिक और कारोबारी दोनों वर्गों में आक्रोश फैला दिया है।
 
कुचामन बंद और प्रदर्शन की घोषणा
हत्या के बाद व्यापारिक समुदाय में भारी रोष फैल गया। कुचामन व्यापार मंडल ने शहर में पूर्ण बंद की घोषणा की है। बुधवार को सभी दुकानें, शोरूम और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। व्यापारी जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई में ढिलाई के कारण अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। कई व्यापारी अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कारोबारी को जिम में घुसकर गोली मारी, हत्या के बाद फैली दहशत, रोहित गोदारा गैंग से मिली थी धमकी
विज्ञापन

 
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की जानकारी मिलते ही डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। फॉरेंसिक टीम ने खून के नमूने, खाली कारतूस और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए थे। एसपी रिचा तोमर ने बताया था कि यह अंधाधुंध फायरिंग का मामला है। हमलावरों की पहचान के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और गोदारा गैंग से जुड़े एंगल पर जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
 
इलाके में दहशत, लोगों ने जताई नाराजगी
हत्या के बाद कुचामन सिटी में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। लोग घरों में दुबके हुए हैं जबकि अस्पताल और शहर के प्रमुख इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अपराधियों के नेटवर्क को पुलिस समय रहते नहीं रोक पा रही।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कलेक्टर कार्यालय में बवाल, विरोध जता रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज; हालात तनावपूर्ण

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें