लखनऊ में दरिंदगी... स्कूल ले जाते समय चार साल की मासूम से वैन में चालक ने किया दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
नागौर जिले के थांवला थाना क्षेत्र में 2 अगस्त को अपनी मां के लिए खेत पर टिफिन लेकर जा रही एक किशोरी के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती दो जुलाई को पीड़िता अपनी मां के लिए टिफिन लेकर खेत जा रही थी, तभी दौलतपुरा निवासी उम्मेदाराम वाल्मीकि ने रास्ते से उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे माताजी मंदिर के पीछे बने एक कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बालिका को मारने की नीयत से उसने जहरीला पदार्थ पिलाया और खुद भी पी लिया। इतना ही नहीं आरोपी ने बालिका के गले में टॉवल से फंदा लगाकर उसे लटका दिया।
ये भी पढ़ें: Bundi News: बर्थडे पार्टी में बुलाकर पत्नी के प्रेमी ने की हत्या, दोस्तों को दी कत्ल की सुपारी, चार गिरफ्तार
जब बालिका खेत पर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव के लोग भी खोज में जुट गए। तलाश के दौरान मंदिर के पास बने तलघर से चीखने की आवाज सुनाई दी। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़ने पर अंदर बालिका का गला बंधा मिला, उसकी आंखों में सूजन थी और मुंह बुरी तरह लाल हो रखा था। पास में आरोपी भी पड़ा था, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था।
थांवला थाना अधिकारी विमला चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।