फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ‘तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया’ कहकर विवाहिता को ले गया शख्स, महीने भर बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Sun, 09 Nov 2025 11:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur Crime: नागौर में एक शख्स ने विवाहिता को पति के एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर फंसाया और एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। फरार आरोपी श्रवण राम को पुलिस ने बीकानेर के जामसर से गिरफ्तार किया। केस SC/ST एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले के मेड़ता उपखंड में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोपी ने विवाहिता को उसके पति के सड़क हादसे की झूठी खबर देकर फंसाया और एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। दो महीने से फरार चल रहा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मामला तब शुरू हुआ जब शेखासनी निवासी श्रवण राम जाट विवाहिता के घर पहुंचा। उस समय वह अकेली थी। आरोपी ने कहा कि तुम्हारे पति का गंभीर एक्सीडेंट हो गया है, वे अस्पताल में भर्ती हैं। घबराई महिला जल्दबाजी में उसके साथ चल पड़ी, लेकिन यह झूठी कहानी उसकी साजिश थी।
 
एक महीने तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, फिर धमकाया
श्रवण राम महिला को किसी अनजान जगह ले गया, जहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया। आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया और एक महीने तक बंधक रहकर अत्याचार झेला।
विज्ञापन


एक दिन मौका पाकर वह आरोपी के चंगुल से भाग निकली और अपने घर पहुंची। उसने ससुराल वालों को पूरी घटना बताई। उसी रात आरोपी घर पर पहुंचा, जातिसूचक गालियां दीं और धमकियां देकर डराने की कोशिश की।
 
मेड़ता पुलिस ने दर्ज किया मामला, कई धाराओं में हुई कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत पर मेड़ता थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 87, 127(4), 64(2)(3), 326(ह), 352 बीएनएस और SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(r)(s)(w), 2(v)(va) के तहत केस दर्ज किया। शिकायत के बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर फरारी काट ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और गवाहों के बयान लिए। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें- अंधविश्वास ने फिर ली जान: सर्दी-जुकाम से पीड़ित नौ माह के मासूम को भोपा ने गर्म सरिए से दागा, संक्रमण से मौत
 
बीकानेर से दबोचा गया आरोपी श्रवण राम
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बीकानेर के जामसर क्षेत्र में छिपे आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसने महिला को पति के एक्सीडेंट का झांसा देकर भगाया और ‘दरबार धाम’ के बहाने बंधक बनाकर एक महीने तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी श्रवण राम पुत्र भूराराम जाट, निवासी शेखासनी (थाना गोटन), हाल महादेव नगर मेड़ता रोड, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उसके खिलाफ चार्जशीट तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

 
घटना से इलाके में दहशत
घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। स्थानीय महिलाओं ने ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व जागरूकता बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता रहेगी।

यह भी पढ़ें- Anta By-poll: भाया के समर्थन में कांग्रेस का रोड शो; 'CM समेत सभी बेअसर, यह टाइम पास पर्ची सरकार', बोले गहलोत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें