फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: शादी के कार्ड पर छापी सांसद हनुमान बेनीवाल की फोटो, बताया कार्यक्रम का मुख्य अतिथि

Mon, 09 Feb 2026 03:38 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur: नागौर में इन दिनों एक शादी का कार्ड चर्चा में है, वजह है उस पर छपी सांसद हनुमान बेनीवाल की तस्वीर। समर्थक का यह अनोखा अंदाज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
शादी का कार्ड ; अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीतिक पार्टियों के समर्थक अपने नेता के प्रचार के लिए अक्सर एक से एक नया तरीका अपनाते हैं। कभी उनके लिए लोगों से उलझ जाते हैं तो कभी उनके नाम का टैटू शरीर पर बनवा लेते हैं। लेकिन नागौर में एक व्यक्ति ने अपने शादी में नागौर के सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की फोटो शादी के कार्ड पर छपवा दिया है। शादी के कार्ड में यह भी लिखा कि शादी के कार्यक्रम में हनुमान बेनिवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। 

विज्ञापन


'जो तूफानों में पलते हैं, वही दुनिया बदलते हैं'
नागौर जिले के रायधनु गांव में लेगा परिवार द्वारा छपवाए गए शादी के निमंत्रण पत्र पर सांसद हनुमान बेनीवाल की तस्वीर के साथ लिखा गया है. 'जो तूफानों में पलते हैं, वही दुनिया बदलते हैं।' यह शादी कार्ड जसनाथ प्रिंटिंग पॉइंट, कृषि मंडी चौराया, नागौर द्वारा डिजाइन किया गया है। कार्ड की अनोखी डिजाइन और उस पर नेता की तस्वीर ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जोधपुर के दो व्यापारियों को लॉरेंस गैंग की धमकी, 48 घंटे के भीतर दो करोड़ की फिरौती देने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कह रहे राजनीतिक विश्लेषक?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम हनुमान बेनीवाल की जमीनी पकड़ और आमजन के बीच उनके मजबूत जुड़ाव को दर्शाता है। समर्थकों के बीच बेनीवाल को लेकर जो भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है, वह अब राजनीतिक समर्थन से आगे बढ़कर सामाजिक पहचान का रूप लेता नजर आ रहा है।


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें