नागौर जिले के चाउ गांव के पैरवा निवासी पेमाराम पुत्र पदमाराम नायक के घर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर आग में जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही भामाशाह हनुमान भाकर मौके पर पहुंचे और परिवार को आर्थिक संबल दिया और सरकार से पूरी मदद दिलाने की बात कही।
ये भी पढ़ें:
10वीं शताब्दी में बना प्राचीन दाढ़ देवी मंदिर, फसल के लिए लाभदायक है यहां के कुंड का जल
नागौर जिले के श्री बालाजी थाना क्षेत्र के चाउ ग्राम पंचायत के पैरवा गांव में पेमाराम पुत्र पदमाराम नायक के घर अचानक आग लग गई। घर घास-फूस से बना था, इसलिए वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। समाजसेवी हनुमान भाकर को रविवार सुबह हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद वे पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने आगजनी से हुए नुकसान के बारे में बातचीत की। इसके बाद परिवार को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।
ये भी पढ़ें:
जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन
बता दें कि हनुमान भाकर चाउ ग्राम पंचायत के झोरड़ा गांव के निवासी हैं। वे पूर्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के नागौर जिला अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। हनुमान भाकर ने बताया कि यह एक सामाजिक सरोकार था। वे हमेशा से ही गरीब, शोषित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करते आए हैं। उन्होंने कहा, जब मुझे सूचना मिली कि पैरवा गांव में आगजनी की घटना हुई और पूरा आशियाना जलकर राख हो गया, तो मेरा दिल विचलित हो उठा। मैं तुरंत मौके पर पहुंचा और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। आगजनी से हुए नुकसान की जानकारी ली और 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मैंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार से उन्हें पूरी सहायता दिलवाई जाएगी।
ये वीडियो भी देखिए...