फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज नागौर के दौरे पर, तेजाजी महाराज के दर्शन करने खरनाल जाएंगे

Fri, 13 Sep 2024 11:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज वीर तेजाजी के निर्वाण दिवस पर खरनाल में आयोजित मेले में भाग लेने सपत्नीक यहां आएंगे। वे वायुसेना के विशेष हेलिकॉप्टर द्वारा दोपहर 1 बजे तक यहां पहुंचेंगे। प्रशासन ने उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर तेजाजी के निर्वाण दिवस पर आयोजित मेले में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनकड़ सहित वायुसेना के विशेष हेलिकॉप्टर से खरनाल पहुंचेंगे। यहां करीब एक घंटा बिताने के बाद वे सुरसुरा जाएंगे।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति 10.20  पर विशेष विमान से किशनगढ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचकर वहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और विकसित भारत 2047 में उच्च शिक्षा की भूमिका विषय पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से संवाद करेंगे। इसके बाद वे सेना के हेलिकॉप्टर से नागौर जाएंगे।

राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत यहां उपराष्ट्रपति की अगुवाई करेंगे। उपराष्ट्रपति के वीर तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस पर यहां पहुंचने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपराष्ट्रपति सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है। उपराष्ट्रपति दोपहर करीब ढाई बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें