फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: पूजा-पाठ के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, 20 लोग घायल, श्रद्धांजलि सभा में मची भगदड़

Tue, 05 May 2026 04:25 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

अपने परिवार के सदस्य की मौत के बाद हरिद्वार जाने से पहले पूजा-पाठ के लिए इकट्ठा हुए परिजनों और ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में 20 घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के डेगाना गांव में शहीद अमर सिंह राठौड़ स्मृति स्थल के पास मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के एक झुंड ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार एक ग्रामीण की मृत्यु के बाद परिजन हरिद्वार जाने से पहले पूजा-पाठ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियां भड़क गईं और वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ीं।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही सेकंड में माहौल पूरी तरह बदल गया। श्रद्धांजलि और पूजा का माहौल चीख-पुकार में तब्दील हो गया। जान बचाने के लिए ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। कई लोग आसपास के घरों में घुस गए और दरवाजे बंद कर खुद को सुरक्षित किया।

ये भी पढ़ें: Sirohi News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, मौके पर हुई दो की मौत, एक ने रास्ते में दम तोड़ा
विज्ञापन


मधुमक्खियों के हमले में करीब 15 से 20 ग्रामीणों को डंक लगे। इनमें से 5 लोग मौके पर ही घायल हो गए, जिन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिलाया गया। समय रहते इलाज मिलने से सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस अप्रत्याशित घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थलों और स्मारकों के आसपास लगे मधुमक्खियों के छत्तों को हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें