फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: खींवसर सीट पर कल होगी मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सभी तैयारियां पूरी

Fri, 22 Nov 2024 10:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर जिले की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना कल विधि महाविद्यालय में होगी। निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित और जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने सुरक्षा और व्यवस्था की समीक्षा की। मतगणना 14 टेबल पर 20 राउंड में पूरी होगी।
विज्ञापन
मतगणना की तैयारियां पूरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर कल होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस प्रशासन व निर्वाचन अधिकारी सुरक्षा के साथ में की हैं मतगणना स्थल पर पूर्ण तैयारी।

विज्ञापन


विधि महाविद्यालय के अंदर कल होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। सुरक्षा घेरे के लिहाज से तीन घेरे की सुरक्षा में मशीन वह प्रत्याशियों के भाग्य है कैद। निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित व जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस समय-समय पर मतगणना स्थल का जायजा ले रहे हैं। कार्मिकों के साथ में और मतगणना की पूर्ण व्यवस्थाओं को लेकर किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए इसके लिए हर संभव कोशिश को सुनिश्चित किया जा रहा है।

निर्वाचन अधिकारी एवं नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि 14 टेबल पर 20 राउंड में मतगणना पूर्ण होगी। मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा संपूर्ण तैयारीया कर ली गई हैं। कल मतगणना में किसी तरीके की कोई लापरवाही न की जाए। कॉलेज के दो तरफ गेट से कल सुबह 6:00 बजे से जांच पड़ताल के बाद में मतगणना कर्मचारियों को विधि कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा और 8:00 से पोस्टल बेल्ट्स मतगणना के लिफाफे से शुरू की जाएगी। सुबह 8:30 ईवीएम में वोटों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन


विधि कॉलेज के अंदर रखी हुई ईवीएम के लिए सुरक्षा तीन घेरे में की गई है, जहां मशीन रखी गई है। विधि कॉलेज में वहां पर बीएसएफ की टुकड़ी और उसके बाद RAC की टुकड़ी और उसके बाद में पुलिस प्रशासन की टुकड़िया मौजूद हैं। वहीं, ग्राउंड के अंदर, वह जहां पर ईवीएम मशीन रखी हुई है। उन कमरों के बाहर भी लोक लगाकर सील करके और कॉलेज ग्राउंड के चारों तरफ भी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखकर, कंट्रोल रूम पर कार्मिक मौजूद किए गए हैं।

ईवीएम से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आएगा। खींवसर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से प्रत्याशी कनिका बेनीवाल तो वहीं भाजपा से प्रत्याशी रेवंतराम डांगा तो कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी रतन चौधरी व अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों का भी भाग्य है ईवीएम मशीन में कैद। कल होने वाली मतगणना में किसका भाग्य चमकेगी और किसके किस्मत साथ होंगे, किसको मिलेगी जीत, जो की देखने लायक होगा। इस बार जनता खींवसर में किसके सिर पर विधायक का ताज सजायेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें