फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News : एक करोड़ 38 लाख का मायरा लेकर पहुंचे भाई, सोना-चांदी और नकदी समेत दो बीघा जमीन उपहार में दी

Fri, 29 Nov 2024 04:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

मुंडवा निवासी मुस्लिम कमलिया तेली समाज के एक परिवार के भाइयों ने अपनी बहन के यहां शादी में एक करोड़ 38 लाख रुपये का मायरा दिया, जिसमें सोना-चांदी और नकदी समेत दो बीघा जमीन भी शामिल है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कुचेरा में एक मुस्लिम परिवार के भाइयों ने अपनी बहन के यहां एक करोड़ 38 लाख रुपये का मायरा भरा, इसमें 15 तोला सोना, दो किलो चांदी, 21 लाख नकदी और मारवाड़ मूण्डवा में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास दो बीघा खेत मायरा में दिए। मूण्डवा निवासी शौकत खोखर, मरहूम तारु, मोहम्मद खोखर पुत्र शौकत, रुस्तम, अशफाक, रियाज, आर्यन द्वारा अपनी बहन रुखसाना तग़ाला पत्नी बाबू अली तग़ाला, हाजी जमालद्दीन, गुलाम मोहम्मद, हनीफ तग़ाला के यहां भात के रूप में एक करोड़ 38 लाख का मायरा भरा। 

विज्ञापन


क्या है मायरा

मायरा या भात शादी से जुड़ी अहम रस्म है जो कि भाई अपनी बहन के बच्चों की शादियों में निभाते हैं। इस रस्म में भाई अपनी बहन को चुनरी ओढ़ाकर अपनी सामर्थ्य के अनुसार उसे उपहार या नकद राशि भेंट करते हैं। इसे बहन के बच्चों शादी में होने वाले खर्च में भाई की तरफ से सहयोग के रूप में भी माना जाता है। मायरे के लिए गाए जाने वाले गीतों में वैसे भी नागौर का नाम शामिल किया जाता है। इससे पहले भी जिले के जायल में भरा गया 8 करोड़ का मायरा अब तक लोगों की जुबान पर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें