फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur : टांके में कूदी विवाहित महिला, 4 बच्चों की मां ने संपत्ति बंटवारे से परेशान होकर उठाया यह कदम

Wed, 24 Jul 2024 10:10 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर में जायल रोल थाना क्षेत्र के छापड़ा गांव में एक विवाहित महिला ने अपने पीहर में बने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। चार बच्चों की मां ने संपत्ति संबंधी मामले में परेशान होकर यह कदम उठाया। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जायल -रोल थाना क्षेत्र के छापड़ा गांव की मूली देवी ने मंगलवार को टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका का शव जायल के उप जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया है और रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष पर संपत्ति बंटवारे और गुजर-बसर  के मामले के चलते मृतका अपने पीहर छापड़ा गांव में रह रही थी। मृतका के भाई ने मूलीदेवी के पति हीरावती लाडनूं निवासी ओमप्रकाश पर मारपीट करने व जमीन नहीं देने सहित गंभीर आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


मृतका पूर्व में नागौर जिला कलेक्टर व लाडनूं उपखंड अधिकारी के समक्ष पेश हुई थी और न्याय की गुहार लगाई थी। साथ ही उसने कहा था कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वो आत्महत्या कर लेगी। मृतका मूली देवी के चार बच्चे हैं, जिनमें से दो उसके ससुराल में हीरावती लाडनूं में रह रहे हैं और दो उसके साथ छापड़ा में थे। मृतका द्वारा मुंसिफ कोर्ट में गुजर-बसर सहित संपत्ति बंटवारे का मामला भी पहले से दर्ज करवाया हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें