फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागौर: डीजे पिकअप चालक ने की स्टंटबाजी, अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, नीचे गिरने से कैमरामैन की मौत

Thu, 03 Sep 2026 08:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर में डीजे पिकअप पर स्टंटबाजी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वाहन पर बैठे दो कैमरामैन सड़क पर गिर गए, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। पुलिस ने डीजे वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
स्टंट कर रहे डीजे वाहन से गिरने पर एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर में डीजे पिकअप वाहन पर स्टंटबाजी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक कैमरामैन की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब कार्यक्रम के दौरान डीजे पिकअप चालक ने तेज रफ्तार में वाहन को अचानक मोड़कर स्टंट करने का प्रयास किया। वाहन का संतुलन बिगड़ने से साउंड सिस्टम के ऊपर बैठे दोनों कैमरामैन नीचे सड़क पर जा गिरे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक कार्यक्रम के दौरान डीजे पिकअप वाहन तेज आवाज में संगीत बजाते हुए सड़क से गुजर रहा था। वाहन पर लगे साउंड सिस्टम के ऊपर दो कैमरामैन बैठकर कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान चालक ने वाहन को तेज गति से अचानक मोड़ा। अचानक संतुलन बिगड़ने से पिकअप में जोरदार झटका लगा और दोनों कैमरामैन वाहन से नीचे गिर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और गश्ती दल ने दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी राजकीय अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एक कैमरामैन को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें: जयपुर: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, सरोगेसी पर महिला कर्मचारियों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हादसे में शामिल डीजे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ-साथ वाहन चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें