नागौर में कुचामन थाना इलाके की एक महिला ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई है। दरअसल, एक युवक ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए महिला से दोस्ती की। फिर एप्पल कंपनी का फोन बेचने के बहाने उसके फोटो को एडिट किया और अश्लील मैसेज भेजने लगा। साथ ही वायरल करने की धमकी भी देने लगा। कुचामन थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि कुचामन थाने में 23 जुलाई को पीड़िता ने उपस्थित होकर एक अज्ञात युवक द्वारा इंस्टाग्राम आईडी से उसकी फोटो को एडिट कर अश्लील रूप से वायरल करने की शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की रिपोर्ट पर कुचामन थाना पुलिस ने प्रकरण दर्जकर जांच शुरू कर दी। साथ ही पीड़िता ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर एक युवक से जान पहचान हुई थी, उसके बाद उसने उससे एप्पल कंपनी का फोन दिलाने को लेकर उसकी फोटो को एडिट कर और वायरल करने की धमकी दे रहा था। अश्लील मैसेज भी उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर वह भेजने शुरू कर दिए। पुलिस ने आरोपी को कुचामन से गिरफ्तार किया है।
थाना अधिकारी सुरेश कुमार निरीक्षक पुलिस थाना अधिकारी कुचामन ने बताया, जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशन में हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेशाराम तथा सीओ संजीव कटेवा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पीड़िता की रिपोर्ट पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर ब्लैकमेल कर रुपये मांगने के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चंद्रप्रकाश पुत्र गोपालराम जाट उम्र 19 साल निवासी मुंडघसाई पुलिस थाना मारोठ से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि वह नावा कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। वर्तमान में कुचामन सिटी में किराए का कमरा लेकर निवास कर रहा है। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने पहले भी एक दो अन्य व्यक्तियों को भी मैसेज भेजा, मगर उन्होंने आईडी को ब्लॉक कर दी। पीड़िता ने आईडी ब्लॉक नहीं कि जिस कारण आरोपी लगातार मैसेज कर रहा था। आरोपी के खिलाफ 384 आईटी एक्ट का अपराध प्रमाणित किए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।