फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, धारदार हथियार से गर्दन काटी, फिर शव को ओढ़ाई चादर

Fri, 14 Jul 2023 12:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

साफ सफाई का काम करने वाला नंगो रोजाना की तरह घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। देर रात किसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी नंगो के शव को चादर ओढ़ाकर चला गया।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के रूपवास थाना इलाके में एक व्यक्ति की सोते समय हत्या कर दी गई। रात को मृतक घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चादर ओढ़ाकर फरार हो गया। सुबह जब व्यक्ति के परिजन उठे तो उन्होंने चारपाई के नीचे खून पड़ा देखा, उन्होंने चादर हटाई तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद युवकी हत्या का पता चला।  

विज्ञापन


घटना रूपबास थाना क्षेत्र के नोहरदा गांव की है। पुलिस ने बताया कि मृतक नंगो साफ सफाई का काम करता था। वह घर में अकेला रहता था, उसके भाई बाहर रहते हैं। दो भाइयों के अलावा परिवार में  कोई नहीं था। रोजाना की तरह नंगो घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। देर रात किसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। 

हत्या करने के बाद आरोपी नंगो के शव को चादर ओढ़ाकर चला गया। सुबह जब ग्रामीण उठे तो उन्होंने नंगो की चारपाई के आसपास खून पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने चादर हटाई तो खून से लतपथ नंगो का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना रूपवास थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें