फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder In Jaipur: आठ गोलियां मारकर बदमाश की हत्या, आरोपियों ने मारपीट और गोली मारने तक किया फेसबुक लाइव

Thu, 12 May 2022 04:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मृतक जीतू को बदमाश दौसा से अगवा कर जयपुर लाए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके साथ रास्ते भर मारपीट भी की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन
मृतक बदमाश जीतू बोरोदा दौसा का रहने वाला था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जपयुर के बस्सी थाना इलाके में एक शातिर बदमाश की आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी है। मृतक बदमाश दौसा का रहने वाला था। उसकी विरोधी गैंग के सदस्यों ने उसे दौसा से अगवा किया और जयपुर में लाकर हत्या कर दी। इससे पहले उसके साथ रास्ते में जमकर मारपीट भी की गई। बदमाशों ने युवक की मारपीट और हत्या का फेसबुक पर लाइव भी किया। पुलिस की कार्रवाई से पहले बदमाशों ने वीडियो को डिलीट कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जीतू बोरोदा दौसा का रहने वाला था। उस पर जिले के कई थानों में आठ से ज्याद मामले दर्ज हैं। बुधवार शाम को वह दौसा शहर से लालसोट की ओर जा रहा था। गेटोलाव रोड पर विरोधी गैंग के बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और जमकर  मारपीट की। इसके बाद देर रात उसका शव जयपुर के बस्सी थाना इलाके में मिला है। शव पर गंभीर चोटों और करीब आठ गोलियां मारने के निशान हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के जीतू बोरोदा का एक गुट से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। उस गुट के कई लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्जं हैं। पुलिस का मानना है कि इसी विवाद के चलते दौस से अगवा कर उसकी जयपुर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें