फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रेमिका ने कॉल कर बुलाया, आधी रात घर पहुंचे प्रेमी को लड़की के पिता ने पकड़ा, फिर हो गया कांड

Tue, 20 Jun 2023 12:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में आधी रात प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी को लड़की के पिता ने देख लिया। प्रेमी को बेटी के साथ देखकर पति भड़क गया और उसने युवक की हत्या कर दी। बाद में शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
युवक की पीट पीटकर हत्या - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर जिले में युवक की पीट-पीटकर कर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसे घर गया था। जहां प्रेमिका के पिता ने दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद उसने प्रेमी युवक के साथ जमकर मारपीट की और फिर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना शहर के समदड़ी थाना क्षेत्र के मजल गांव की है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार समदड़ी के जेठंतरी गांव का रहने वाला 28 साल का हितेश मजल गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने गया था।  युवती के पिता ने हितेश और अपनी बेटी को साथ देखा तो वह भड़क गए।

गुस्साए पिता ने हितेश पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसने हितेश के शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। सुबह लोगों ने सड़क के किनारे पड़े शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक युवक के पिता ने आरोपी पिता और उसकी बेटी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मृतक के पिता वागाराम ने हितेश की हत्या में उसकी प्रेमिका के भी शामिल होने का आरोप लगया है। उन्होंने बताया कि लड़की ने हितेश को धोखे से कॉल कर बुलाया और पिता-बेटी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हितेश को मौत के घाट उतारने के बाद उन्होंने शव झाड़ियों में फेंक दिया। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक युवक और युवती की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है जिसके बाद ही इस हत्या का खुलासा हो सकेगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें