फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: मुरारी लाल सैनी जेल से रिहा, आंदोलन स्थल रवाना, बोले- मुख्यमंत्री ने वार्ता के लिए बुलाया

Mon, 24 Apr 2023 03:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

आरक्षण की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर चार दिन आंदोलन कर रहे सैनी, माली, कुशवाहा, शाक्य और मौर्य समाज की मांग पर मुरारी लाल सैनी को सेवर जेल से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
मुरारी लाल सैनी जेल से रिहा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के नेशनल हाईवे पर सैनी, माली, कुशवाहा, शाक्य और मौर्य समाज चार दिन से आंदोलन कर रहा है। उन्होंने हाईवे को जाम किया हुआ है। आंदोलनकारियों की एक ही मांग थी कि पहले मुरारी लाल सैनी को जेल से रिहा किया जाए आज मुरारी लाल सैनी को सेवर जेल से रिहा किया गया। उसके बाद मुरारी लाल सैनी आंदोलन स्थल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन




आरक्षण संघर्ष समिति के मुरारी लाल सैनी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वार्ता के लिए बुलाया है। आज यह वार्ता होनी है। मुरारी लाल सैनी ने जेल से रिहा होने पर कहा 2013 से आरक्षण की हमारी मांग चल रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वार्ता के लिए बुलाया है। हमें आज जेल से रिहा किया गया है। मैं पहले धरना स्थल पर पहुंच रहा हूं।आंदोलन स्थल पर पहुंच रहा हूं। वहां समाज का जो निर्णय होगा, उसी हिसाब से निर्णय लिया जाएगा। अगर सरकार हमारी आरक्षण की मांग नहीं मानती है, तो आंदोलन जारी रखा जाएगा।

यह आंदोलन सरकार की ओर से ही करवाया जा रहा है इन आरोपों को मुरारी लाल सैनी ने सिरे से खारिज करते हुए कहा यह गलत बात है। यह आंदोलन माली, सैनी, मौर्य, कुशवाहा, शाक्य समेत 17 नामों से जाने वाले हमारे समाज का है। सरकार तो हाईवे खुलवाना चाहती है इसलिए बातचीत के लिए बुला रही है। हमारी एक ही मांग है समाज को 12 फीसदी अलग आरक्षण दिया जाए। हम अपने समाज की जनसंख्या के आधार पर ही आरक्षण मांग रहे हैं। सरकार चाहे तो जातीय आधार पर जनगणना करवा सकती है।
विज्ञापन


ये है मामला
भरतपुर जिले में सैनी माली कुशवाहा मौर्य शाक्य आदि समाज के लोगों ने 12% आरक्षण की मांग को लेकर गत दिनों बैठक कर 21 अप्रैल को नेशनल हाईवे को जाम करने की घोषणा कर दी, जिसके बाद इस आंदोलन के संयोजक मुरारी लाल सैनी सहित करीब 15 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनको जेल भेज दिया। इसकी सूचना जैसे ही सैनी समाज के लोगों को लगी तो उन्होंने 21 अप्रैल को सुबह से हाईवे पर पहुंचना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस के वहां रहने के दौरान यह लोग हाईवे पर नहीं आ पाए। जैसे ही 21 तारीख की शाम को पुलिस वहां से हटी उसी समय आंदोलनकारी नेशनल हाईवे 21 पर आ गए और उन्होंने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।

आंदोलनकारियों ने एक ही मांग रखी थी पहले मुरारी लाल सैनी सहित अन्य लोगों को रिहा किया जाए उसके बाद प्रशासन से आगे की वार्ता की जाएगी। इसके चलते प्रशासन से वार्ता करने के बाद मुरारी लाल सैनी सहित अन्य लोगों की जमानत कराकर आज उनको सेवर जेल से रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें