फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण जमींदोज: बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर किया पक्का निर्माण, नगर पालिका ने चलाया बुलडोजर 

Fri, 28 Jan 2022 03:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां 

सार

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धरम कुमार मीणा ने बताया कि करीब दो बीघा सरकारी जमीन पर किया गया अवैध निर्माण हटाया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अंता में बेशकीमती भूमि पर किए गए स्थायी अतिक्रमण को नगर पालिका ने हटाया है। शुक्रवार सुबह नपा की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान मौके पर लोगों भी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे बाद में पुलिस ने खदेड़ दिया। 
विज्ञापन


नपा ईओ धरम कुमार मीणा ने बताया कि दायीं मुख्य नहर के पास नगर पालिका की करीब दो बीघा बेशकीमती जमीन पर भारत गालव ने अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया था। कार्रवाई करते हुए नपा ने अतिक्रमण हटा उक्त जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है।

अन्य कब्जेधारियों की बढ़ी चिंता
जानकारी के अनुसार नगर पालिका की बेशकीमती जमीन पर कई लोगों ने कब्जे जमा रखे हैं, लेकिन उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद अन्य कब्जेधारियों की चिंता की बढ़ गई है। उन्हें लग रहा है कि नगर पालिका कभी भी उनके निर्माण पर जेसीबी चला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें