चेन्नई में आयोजित 17 से 27 नवंबर 2023 तक हॉकी इंडिया की सीनियर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में मंदसौर के अक्षय दुबे, राकेश दहिया, और लक्ष्य रायकवार मध्य प्रदेश हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया और सचिव अविनाश उपाध्याय ने दी।
उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर के नियमित सदस्य रहे हैं। यहीं से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया है। राकेश दहिया की हॉकी की शुरुआत उत्कृष्ट ग्राउंड से हुई। यहीं से राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बाद में जूनियर इंडिया कैंप तक पहुंचे। अभी राकेश भारतीय सेना BEG पुणे में सेवारत हैं।
अक्षय दुबे के खेल की शुरुआत कक्षा 6 से हुई। यहीं से राष्ट्रीय स्तर तक खेले। इसके बाद स्कूल इंडिया से खेलने ऑस्ट्रेलिया एडिलेड गए। अभी अक्षय NCOE लखनऊ में हैं। लक्ष्य रायकवार की हॉकी की शुरुआत कक्षा 6 से हुई। यहीं से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बाद में भारत के प्रसिद्ध संस्था एल,एन,आई,पी,इ, से ग्रेजुएशन किया और अभी सिंधिया स्कूल में खेल डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं।