फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur Crime: नागौर में प्रेमिका की बेटी के साथ प्रेमी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता बोली- मां ने भी उसका साथ दिया

Sat, 13 May 2023 11:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

श्री बालाजी थाने के एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती ने शिकायत की है। शिकायत करते हुए उसने बताया कि उसकी मां का एक युवक के साथ संबंध है। वह खाना खाने के बाद अपनी मां के साथ सो रही थी। पिता बाहर मजदूरी के लिए गए थे। भाई शादी समारोह में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले के श्री बालाजी थाना इलाके में इंसानियत को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 45 साल के युवक ने अपनी प्रेमिका की बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जिसमें पीड़िता की मां ने भी आरोपी का साथ दिया है। पुलिस ने आरोपी मां और प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया और आरोपी की तलाश में जुट गई। 

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

श्री बालाजी थाने के एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती ने शिकायत की है। शिकायत करते हुए उसने बताया कि उसकी मां का एक युवक के साथ संबंध है। वह खाना खाने के बाद अपनी मां के साथ सो रही थी। पिता बाहर मजदूरी के लिए गए थे। भाई शादी समारोह में शामिल होने गया था। तभी आरोपी आ गया। पहले उसने मां के साथ संबंध बनाए। इसके बाद उसने मां की मदद से मेरे साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाशी शुरू कर दी है। आरोपी ने फोन बंद कर लिया है। पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

मां को हिरासत में लेगी पुलिस
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसे टीम जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पीड़िता ने मां पर साथ देने का आरोप लगाया है, मां को हिरासत में लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें