फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहलोत के भाषण में लगे मोदी जिंदाबाद के नारे

Thu, 19 Sep 2013 05:06 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाषण के दौरान नरेंद्र मोदी के समर्थन में जमकर नारे लगे। भाषण के बाद गहलोत तुंरत वहां से चले गए।
विज्ञापन


राजस्थान युवा बोर्ड, युवा मामले व खेल विभाग की ओर से बुधवार को जयपुर के अमरूदों के बाग में आयोजित युवा महोत्सव में हुई इस घटना के बाद मुख्यमंत्री के हाव-भाव ही बदल गए और वह तुरंत भाषण समाप्त कर रवाना हो गए।

महोत्सव में जैसे ही मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे, तभी से युवा, मोदी जिंदाबाद जैसे नारे लगाने लगे थे। मगर इन नारों की गूंज तब और तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री ने अपना भाषण शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें, मोदी को टोपी नहीं पगड़ी पसंद है

गहलोत मोदी के नारों के बीच राजस्थान की कांग्रेस सरकार की युवाओं को लेकर योजनाओं तथा कार्यों के बारे में बताते रहे। उनके साथ मंच पर युवा मामले व खेल राज्य मंत्री मांगी लाल गरासिया व हरियाणा के सांसद अशोक तंवर भी मौजूद थे।

पुलिस, यूथ कांग्रेस सहित आयोजन से जुड़े लोगों ने नारे लगाने वालों को रोकने के भरपूर प्रयास किए, लेकिन हर तरफ से आ रही गूंज को वे रोक नहीं पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें