फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में भाजपा की प्रोफेशनल मीट; राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बोले- मोदी युग ने बदली भारत की तस्वीर

Sat, 21 Jun 2025 09:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा जयपुर शहर जिले द्वारा “संकल्प से सिद्धि तक” अभियान के तहत विशेष प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व को युगांतकारी बताया।
 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर जिले की ओर से शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में “संकल्प से सिद्धि तक” अभियान के अंतर्गत एक विशेष प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के नेतृत्व को युगांतकारी करार दिया।
विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने नीति, तकनीक और नीयत के माध्यम से भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। 2014 के बाद देश को नई लीडरशिप, मजबूत अर्थव्यवस्था और सशक्त विदेश नीति मिली। गरीब, किसान, युवा और महिला कल्याण के लिए अनेक योजनाएं लागू की गईं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीबों को आवास, उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ गैस कनेक्शन और हर घर जल मिशन में 15 करोड़ से अधिक घरों को नल से जल मिला। राठौड़ ने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यूपीआई सिस्टम गांव-गली तक पहुंच चुका है, जिससे छोटे दुकानदार भी डिजिटल हो रहे हैं। सेना की शक्ति में भी भारी इजाफा हुआ है-अब भारत गोली का जवाब गोले से देने में सक्षम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा "राष्ट्र प्रथम" की है और यह पार्टी हर नागरिक के सम्मान और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है। भाजपा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि 2014 से पहले सरकारें "जुगाड़" से चलती थीं, अब "संकल्प" से चलती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर संकल्प को सिद्धि में बदलने का कार्य किया है।

यह भी पढ़ें: चोरों ने फिर चटकाए दो घरों के ताले, नौ लाख से अधिक की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया और जिला संयोजक राघव शर्मा ने प्रस्तावना प्रस्तुत की। इस अवसर पर उप महापौर पुनित कर्नावट, तेज सिंह, कार्यक्रम संयोजक सुरेश गर्ग, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ सारस्वत सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर, सीए, अधिवक्ता, पूर्व सैनिक, व्यापारी एवं शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें