फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जिंग पर लगा मोबाइल फटने से मौत

Sat, 07 Dec 2013 08:16 PM IST
एजेंसी/भीलवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के भीलवाड़ा में चार्जिंग के दौरान गाने सुन रहे 14 साल के बच्चे की बैट्री फटने से मौत हो गई है।
विज्ञापन


राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के गाडोली गांव में मोबाइल की बैट्री में विस्फोट होने से एक बालक की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाडोली निवासी योगेन्द्र (14) शुक्रवार रात साढे़ नौ बजे अपने कमरे में था।

इसी दौरान मोबाइल की बैट्री में विस्फोट होने से उसके जबडे एवं अन्य जगह काफी चोटें आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। योगेन्द्र गाडोली स्थित सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक योगेन्द्र ने कमरे में मोबाइल चार्ज पर लगा रखा और गाने सुन रहा था। इसी दौरान मोबाइल की बैट्री में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर परिजन बालक के कमरे में पहुंचे तो बालक लहूलुहान मिला। उसके जबडे़ से खून बह रहा था और उसकी हालत गंभीर थी।
विज्ञापन


कमरे में मोबाइल एवं बैट्री के टुकडे़ बिखरे पडे़ थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल पहुंचाया।  इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें