फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: माउंटआबू में सड़क में फंसी मिक्सर मशीन, लोगों का आरोप, सही ढंग से रिपेयरिंग नहीं करने से हुई समस्या

Sun, 17 Dec 2023 07:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: माउंटआबू में चाचा म्यूजियम के पास सब्जी मंडी गली में रविवार दोपहर एक मिक्सर मशीन सड़क में फंस गई। जिसके बाद लोगों ने आरोप लगाया कि सिवरेज कार्य के बाद सही ढंग से रिपेयरिंग नहीं करने से ये समस्या हो रही है। 

विज्ञापन
माउंटआबू में सड़क में फंसी मिक्सर मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के हिल स्टेशन माउंटआबू में चाचा म्यूजियम के पास सब्जी मंडी गली में रविवार दोपहर एक मिक्सर मशीन सड़क में फंस गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मशीन को बाहर निकालने की काफी कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद क्रेन की सहायता से मशीन को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


हो सकता था बड़ा नुकसान
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। यह मशीन तैयार माल खाली करकर लौट रही थी। उस दौरान यहां सड़क में फंस गई। गनीमत यह रही कि जिस समय यह घटना हुई वहां पर एक हाथ ठेले वाला भी खड़ा था। जिस समय यह घटना हुई उससे कुछ क्षण पहले ही वह वहां से हटा था अन्यथा जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।

आए दिन होती है समस्या
घटनास्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय बाशिंदों ने सिवरेज कार्य के बाद करवाए गए रिपेयरिंग कार्य के सही ढंग से नहीं करवाए जाने का आरोप लगाया। इनका कहना था कि रिपेयरिंग कार्य में लीपापोती करने से शहर में आए दिन ऐसी समस्याएं सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें