फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: पारिवारिक संपत्ति को लेकर 3 भाइयों में विवाद, सबसे छोटे भाई और उसके परिवार ने खाया जहर, हालत गंभीर

Sun, 17 Dec 2023 06:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

Nagaur: नागौर के मेड़ता में पारिवारिक संपत्ति को लेकर 3 भाइयों में विवाद उत्पन्न हो गया। जिसके बाद छोटे भाई और उसके परिवार ने जहर खा लिया। बता दें कि परिवार के पति-पत्नी और दो पुत्रियों को सुबह 9 बजे मेड़ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद गंभीर अवस्था में अजमेर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
पारिवारिक संपत्ति का 3 भाइयों में उत्पन्न हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेड़ता में एक ही परिवार के 4 सदस्यों द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना सुबह 8.30 बजे के करीब की बताई जा रही है। बता दें कि परिवार के पति-पत्नी और दो पुत्रियों को सुबह 9 बजे मेड़ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद गंभीर अवस्था में अजमेर रेफर किया गया है।

प्रारंभिक तौर पर यह पता चल पाया है कि भाइयों के जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर अवसाद में आकर परिवार के चारों सदस्यों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। मेड़ता शहर के दामावतों के मोहल्ले में रहने वाले कैलाशचंद (45) पुत्र मांगीलाल, उसकी पत्नी उर्मिला (42), विशाका (21) पुत्री कैलाशचंद, कृष्णा (18) पुत्र कैलाशचंद ने खेतों में छिड़काव करने वाली ऑर्गेनो फॉस्फोरस की दो शीशियों से विषाक्त का सेवन किया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक नूर मोहम्मद, थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा सहित जाब्ता मौके पर पहुंचा। वहीं एक हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी अचेत परिजनों के बयान लेने के लिए अजमेर रवाना हो गए हैं।

कुछ घंटों बाद में दिखाई देता है असर

विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार परिवार के सदस्यों ने जिस विषाक्त का सेवन किया उसका असर सेवन के कुछ घंटों बाद दिखाई देता हैं। परिवार के चारों सदस्य जहर का प्रभाव अधिक होने से पहले ही उपचार के लिए सामुदायिक चिकित्सालय पहुंच गए है। जिन्हें समय रहते उपचार करते हुए अजमेर रेफर कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि परिजन दो शीशी साथ लेकर आए थे, जिसके आधार पर विषाक्त का पता लग पाया है।

इनका कहना है
विषाक्त का सेवन करने वाले कैलाशचंद और उसके दो भाई रामेश्वर और हुकमीचंद के बीच प्रोपर्टी का कोई विवाद है। तीनों भाई अलग-अलग रह रहे हैं। सुबह 8.30 बजे करीब का घटनाक्रम बता रहे हैं। तीनों भाई, बड़े भाई रामेश्वर के घर पर ही बैठे थे। प्रोपर्टी के विवाद को लेकर आपस में बातचीत चल रही थी। इस दरमियान कैलाश, उसक पत्नी और दो बच्चियों ने विषाक्त पी लिया था। घटना की जानकारी पर हम मौके पर पहुंचे और चारों अचेतों को मेड़ता सीएचसी से अजमेर रेफर किया गया है। पॉइजन लिक्विड की दो शीशियां यहां पर मिली है, बाकी मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें