फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मंदिर के पास शराब पीने से रोका तो छात्र को मारी गोली, आरोपी युवक-युवतियां फरार

Wed, 30 Nov 2022 07:52 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

स्कूल से लौट रहे छात्र ने देखा कि कुछ युवक और युवतियां शराब पी रहे हैं। छात्र ने उन्हें टोका तो आरोपी उससे मारपीट करने लगे और उसपर गोली चला दी। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
युवक को गोली मारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली में शराब पीने से रोकने पर नाराज लोगों ने एक छात्र को गोली मार दी। फायरिंग में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को गंभीर हालत में करौली हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार योगेश पुत्र गोविंद सिंह राजपूत निवासी बिरवास करौली के राजकीय चिरंजीलाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12वीं क्लास का छात्र है। छात्र मंगलवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहा था। अंजनी माता मंदिर के पास एक कार और बाइक सवार चार युवक और दो युवती शराब पीते हुए मिले। छात्र ने शराब पीते हुए युवक और युवतियों को टोका तो युवक और युवती गुस्सा हो गए। उन्होंने छात्र से गाली गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद उस पर गोली चला दी। फायरिंग के बाद आरोपी एक कार और मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गए। 


स्थानीय लोगों ने घायल लहूलुहान छात्र को करौली हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस टीम गठित कर आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें