फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: 11वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, स्कूल शिक्षिका पर लगाया-बेइज्जत करने का आरोप

Mon, 25 Apr 2022 03:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में एक नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। छात्रा के परिजन ने स्कूल टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
छात्रा ने किया आत्महत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में एक 11वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें नाबालिग ने अपनी शिक्षिका को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन

छात्रा के सुसाइड नोट में लिखा है कि मैंने सब काम छोड़ दिए फिर भी पूरे स्कूल में मैडम ने मेरी बेइज्जती कर रखी है। मृतका के परिजन ने भांकरोटा थाने में स्कूल शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पुलिस ने बताया कि छात्रा 11वीं क्लास में पढ़ती थी। शनिवार दोपहर को वह घर में अकेली थी। मां बाहर से जब लौटी तो बेटी के कमरे का दरवाजा बंद मिला। गेट तोड़कर परिजन अंदर गए तो बेटी फंदे पर लटकी मिली। पास में ही सुसाइड नोट मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें