फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कमरे में ठहरी 16 साल की नाबालिग से होटल मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी भी दी

Sat, 24 Sep 2022 09:39 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूुरू

सार

पीड़िता ने बताया कि वह होटल रिसेप्शन पर सिरदर्द की टैबलेट मांगने गई थी। आरोपी ने बहाने से उसे एक कमरे में भेज दिया। फिर खुद वह आ गया और उसके साथ ज्यादती की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में एक 16 साल की नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता हनुमानगढ़ की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि वह सिर दर्द का टैबलेट मांगने होटल रिसेप्शन पर गई थी। इसी दौरान होटल मालिक के बेटे ने उसे धोखे से कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हनुमानगढ जिले के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। उसने बताया कि 22 सितंबर को वह अपने चाचा के साथ एक बस से सालासर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में उसका पर्स चोरी चोरी हो गई, इसक कारण वे चूरू उतर गए। दोनों चूरू रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में कमरा लेकर रुके हुए थे। लड़की ने बताया कि देर रात को उसके सिर में दर्द होने लगा। जिस पर वह होटल के काउंटर पर टेबलेट लेने के लिए गई। काउंटर पर एक युवक था, जिससे उसने टैबलेट मांगी। लड़के ने उसे एक कमरे में भेज दिया और फिर खुद भी आ गया। आरोपी ने दरवाजे की कुंडी लगा दी।


आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग का कहना है कि आरोपी ने उसे धमकी दी है कि यदि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे और उसके चाचा को कमरे में ही मरवा देगा। बाद में पीड़िता ने सारी घटना अपने चाचा को बताई। दोनों महिला थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें