फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को बंधक बना कर दो महीने तक दुष्कर्म, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

Thu, 09 Jan 2020 02:49 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा की रहने वाली एक नाबालिग को मध्य प्रदेश के गुना में दो महीने तक बंधक बना उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस मामले में आरोपी भी नाबालिग है और लड़की दसवीं ड्रापआउट है।

विज्ञापन


इन दोनों की फेसबुक पर मुलाकात हुई और लड़की बीते साल नवंबर में एक दिन उसके बुलावे पर गुना चली गई। शुरुआत में लड़के के घरवालों ने उसके साथ ठीक व्यवहार किया लेकिन बाद में वे उसे परेशान करने लगे। कुछ दिनों बाद उसे एक कमरे में बंधक बना कर रखा गया और लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

किसी तरह उसने कुछ दिन पहले अपने पिता को फोन किया तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गुना पहुंच कर लड़की को बरामद कर लिया और उसे महिला शेल्टर होम में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें