फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जयपुर में दो साल के बच्चे और उसके मां की निर्मम हत्या

Wed, 08 Jan 2020 07:45 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जयपुर में दो साल के बच्चे और उसकी मां की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। हमलावरों द्वारा मां की हत्या के बाद बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बच्चा मृत अवस्था पाया गया। डीसीपी राहुल जैन ने बताया कि बच्चे के शव को प्रताप नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले यूनिक टॉवर के पीछे से बरामद किया गया, जहां उसकी मां की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात हमलावरों ने श्वेता (30) की यूनिक टॉवर के एक अपार्टमेंट में मंगलवार शाम हत्या की। हत्या करने के बाद महिला के बेटे का भी अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने पहले महिला के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया और बाद में चाकू से महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। मामला तब सामने आया जब महिला का पति रोहित घर पहुंचा और देखा कि उसकी पत्नी का लहुलुहान शव जमीन पर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


हमलावरों ने महिला के फोन से उसके पति को फोन कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। घटना में पुलिस को परिवार के किसी करीबी के शामिल होने का संदेह है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें