राजस्थान के अलवर जिले में एक नाबालिग ने गैंगरेप के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी नाबलिग को रात को घर के बाहर से अगवार कर ले गए थे। थाना नौगांवा पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी साबिर मेव पुत्र महमूद (22) निवासी खोयड़ा करमाली को गिरफ्तार किया है।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि रविवार 19 मार्च की सुबह थाना नौगांवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया आरोपी तीन-चार महीने से उसकी नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल कर उसका यौन शोषण कर रहे थे। 18 मार्च की रात आरोपी घर के बाहर से जबरन बेटी को उठाकर पहाड़ की वालों में स्थित एक सुनसान घर में ले गए। जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। उसकी बेटी जैसे-तैसे घर पहुंची और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, शिकायत पर गैंगरेप का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी साबिर मेव को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।