फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Sri Ganganagar : चॉकलेट दिलाने के बहाने चार साल की मासूम से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 11 Apr 2022 12:32 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

श्रीगंगानगर में गली में खेल रही बच्ची को अनजान नाबालिग उठाकर ले गया और उसके साथ ज्यादती की। 
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलवाने के बहाने ले गया था। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया है।

   

श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि आठ अप्रैल को परिवादी ने थाना अनूपगढ़ में एक लिखित रिपोर्ट पेश की। जिसमें बताया कि पांच अप्रैल की शाम उसकी चार साल की बेटी घर के पास ही गली में खेल रही थी। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति बच्ची को अगवा कर अपने साथ कहीं ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर थाना अनूपगढ़ पर पॉक्सो एक्ट और आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान सीओ जयदेव सिहाग को सौंपा गया। मामले की गंभीरता को देख एसपी शर्मा ने अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन किया। गठित टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर मुखबिरों को एक्टिव किया।

   

एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर रविवार को घटना के आरोपी नाबालिग को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने बताया कि गली में खेल रही बच्ची को दुकान से चॉकलेट दिलवाने के बहाने वह अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर आरोपी को निरुद्ध कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें