फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विकास कार्यों में अड़ंगा लगाते हो, जिस दिन मौका मिला जान निकाल दूंगा, गहलोत के मंत्री चांदना बोले

Wed, 29 Mar 2023 01:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

 राजस्थान सरकार के युवा एवं खेल मंत्री अशोक चांदना ने एक दिवसीय दौरे पर बूंदी पहुंचे। यहां उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री चांदना ने कई अधिकारियों पर काम रोकने का आरोप लगाते हुए उन्हें धमकी भरे लहजे में फटकार लगाई।
विज्ञापन
मंत्री अशोक चांदना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बूंदी जिले में गहलोत सरकार में मंत्री अशोक चांदना ने बैठक में अधिकारियों को ट्रांसफर पोस्टिंग का डर दिखाकर धमकाया। बूंदी उपवन संरक्षक टी मोहनराज पर मंत्री चांदना नाराज हो गए। मंत्री ने कहा- आप हिंडोली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में अड़ंगा अड़ाते हो। उन्होंने  डीएफओ को अहसान फरामोश कहते हुए कहा कि जिस दिन मौका मिला सब ब्याज समेत लौटा लूंगा।

विज्ञापन




उस एक दिन में ही सारी जान निकाल दूंगा। इस दौरान डीएफओ मोहनराज ने सफाई देने की कोशिश की तो मंत्री ने उन्हें बोलने नहीं दिया। इस बैठक में जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी, जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर, एडीएम मुकेश कुमार सहित जिले के तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। मंत्री चांदना ने सभी अधिकारियों से विभागवार जानकारी ली। 

मंत्री अशोक चांदना ने डीएफओ मोहनराज को धमकाते हुए कहा कि फिर कभी ऐसा मौका आया तो आप लोग आग के ढे़र पर बैठे है। हमारे काम नहीं रोक रहे हो, अपने नीचे आग लगा रहे हो। मैंने कभी आपको फोन नहीं किया, लेकिन आपने जितने भी काम रोक हैं उन सबकी जानकारी है मेरे पास है। आप लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन जमीन पर सरकारी योजनाओं को लाना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है, आपका कर्तव्य और ड्यूटी है।
विज्ञापन


मंत्री अशोक चांदना ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरके पाटनी को भी एनिकट निर्माण में देरी को लेकर चेताया। उन्होंने कहा कि मेरी एसीआर खराब हुई, तो मैं तुम्हारी एसीआर खराब कर दूंगा। मंत्री चांदना की बैठक में अधिकारियों से कहा कि काम को पूरा करने की मानसिकता बनाए, जानबूझकर हिंडोली विधानसभा क्षेत्र के कामों में अड़ंगा नहीं डालें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें