फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली को लेकर डॉक्टर ने भेजा अश्लील मैसेज, गिरफ्तार

Wed, 26 Oct 2016 06:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Getty images
विज्ञापन
राजस्थान के पोखरण में पदस्थापित एक डॉक्टर को पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप में दिवाली से जुड़े एक अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मोहम्मद याकूब जो कि पोखरण के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में वरिष्ठ डॉक्टर के तौर पर तैनात थे।  पुलिस टीम खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि उनके मैसेज को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया था। इस मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि डॉक्टर ऐसे मैसेज से साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। 

 जैसलमेर के एसपी गौरव यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मोहम्मद याकूब के खिलाफ अश्लील संदेश भेजने का केस दर्ज किया गया है।  उन्होंने बताया कि व्हॉट्सएप ग्रुप में भेजे गए मैसेज में काफी अश्लीलता है। जिसके खिलाफ प्रदर्शन भी हुए हैं। जब हमें इस बारे में जानकारी मिली तो हमने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 बता दें कि मोहम्मद याकूब की गिरफ्तार से पहले कम्यूनिटी हेस्थ सेंटर के चीफ मेडिकल हेल्थ ऑफिसर ने उन्हें उनके पद से भी हटा दिया। वहीं आरोपी डॉक्टर के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन भी तेज हो गया। वहीं यूथ कांग्रेस ने भी इस मामले को गंभीरता से उठाया और प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें