फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में मायावती को बड़ा झटका, बसपा के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल, बताई ये वजह

Tue, 17 Sep 2019 01:42 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

  • राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के छह प्रत्याशी जीत कर विधायक बने
  • सभी छह विधायकों ने कांग्रेस सरकार को बाहर से दिया था समर्थन
  • अब सभी छह विधायकों ने बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को राजस्थान में बड़ा झटका लगा है। बसपा के सभी छह विधायक सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए, जो कि अब तक बाहर से कांग्रेस को समर्थन दे रहे थे। बसपा विधायकों ने सोमवार देर रात कांग्रेस की सदस्यता ली। रात 10:30 बजे सभी विधायक विधानसभा पहुंचे और कांग्रेस में शामिल हुए। 

विज्ञापन


इन विधायकों में राजेन्द्र गुढा (विधायक, उदयपुरवाटी), जोगेंद्र सिंह अवाना (विधायक, नदबई), वाजिब अली (विधायक, नगर), लाखन सिंह मीणा (विधायक, करोली), संदीप यादव (विधायक, तिजारा) और बसपा विधायक दीपचंद खेरिया शामिल हैं। 
 

विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना ने कहा कि सभी छह विधायकों ने जरुरी कागजात सब्मिट कर दिए हैं। ढेर सारी चुनौतियां थीं। एक तरफ हम राज्य में कांग्रेस सरकार का समर्थन कर रहे हैं और दूसरी तरफ हम उनके खिलाफ संसद चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में हमने हमारे निर्वाचन क्षेत्रों के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण को देखते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि कांग्रेस की सरकार पहले से ही बहुमत में थी, जबकि अब उसके पास बहुमत से छह विधायक ज्यादा हो गए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि उन्होंने राज्य हित में फैसला किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें