राजस्थान की RGHS योजना में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। एसओजी ने सीकर के एक डॉक्टर और लैब संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्जी जांच रिपोर्ट और क्लेम के जरिए सरकार को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।
राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जांच के बाद एक डॉक्टर और एक लैब संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलीभगत कर फर्जी जांच रिपोर्ट और परामर्श पर्चियों के जरिए सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाया।एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस विशाल बंसल ने बताया कि यह योजना आमजन और सरकारी कर्मचारियों को नि:शुल्क एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन कुछ डॉक्टरों और लैब संचालकों की मिलीभगत से इसका दुरुपयोग किया जा रहा था।
सीकर की लैब और डॉक्टर पर कार्रवाईजांच में कई चौंकाने वाले तरीके सामने आए हैं। आरोपियों पर बिना मरीज को देखे फर्जी परामर्श पर्चियां बनाने और अनावश्यक महंगी जांचें लिखने का आरोप है। इन जांचों की फर्जी रिपोर्ट तैयार कर आरजीएचएस पोर्टल पर अपलोड की जाती थी और सरकार से भुगतान लिया जाता था।
यह भी पढें- Rajasthan: एसआई भर्ती 2021 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, चयनित अभ्यर्थियों को नहीं मिली राहत; रद्दीकरण बरकरार
एक अन्य मामले में मरीज किसी दूसरे अस्पताल में भर्ती था, लेकिन उसके नाम पर फर्जी जांच रिपोर्ट अपलोड कर क्लेम लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित दिन डॉक्टर अस्पताल में मौजूद ही नहीं थे।
सरकार को करोड़ों का नुकसान