फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Sirohi: विवाहिता का छह साल तक देहशोषण, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाया हवस का शिकार

Wed, 30 Mar 2022 02:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला के साथ छह साल तक ज्यादती की। आरोपी बाद में महिला की छोटी बहन से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही के मंडार ग्राम में एक विवाहिता का आरोपी ने छह साल तक देहशोषण किया। आरोपी ने महिला की अश्लील वीडियो बना ली। जिसके आधार पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

थानाअधिकारी अशोकसिंह चारण ने बताया कि विवाहिता से देह शोषण करने के आरोपी मंडार निवासी जयंतीलाल पुत्र पूनमाराम को उसके निवास पर दबिश देकर दबोच लिया। दोपहर को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।


विवाहिता ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया था कि उसके पिता के पड़ोसी खेत का मालिक उससे अवैध संबंध बनाने के लिए रोजाना उस पर दबाव बनाता था। मना करने के बावजूद मौका देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और गुपचुप तरीके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। अक्सर उस अश्लील वीडियो की क्लिपिंग को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर बलात्कार करता रहा। करीब छह महीने पहले उसकी शादी होने के बाद जब वह अपने ससुराल में पति के साथ रहने लगी तो आरोपी उसे फोन पर धमकी देने लगा कि वह पति के साथ रिश्ता तोड़कर उसके पास चली आए। उसने कई बार माफी मांगी पर वह नहीं सुधरा।

विज्ञापन

छोटी बहन से भी संबंध बनाने का बना रहा था दबाव

आरोप है कि आरोपी पीड़िता की छोटी बहन के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगा। आरोपी  फोन पर उसका घर-परिवार बर्बाद करने की धमकी देने लगा। दोनों के बीच हुई बातचीत की उसके पास ऑडियो और वीडियो रिकार्डिंग है, जिसे वह उसके पति को भेज देगा। 


गर्भपात कराने का आरोप

रिपोर्ट में विवाहिता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने करीब छह साल तक उसका देह शोषण किया। जिससे दो-तीन बार गर्भ ठहरने पर आरोपी ने उसे दवाइयां खिलाकर गर्भपात भी करवाया। पुलिस ने मामले में गहन जांच के बाद आरोपी जयंतीलाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें