जयपुर के मानसरोवर थाना इलाके के नारायण विहार दहेज लोभियों ने एक महिला की जान ले ली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। उसके साथ मारपीट की गई, जिससे बेटी की मौत हो गई।
पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी की शादी लगभग दस महीने पहले मानसरोवर निवासी तोहीदूल के साथ हुई थी। लड़के के माता-पिता और लड़के के दोनों भाई और दोनों की पत्नियां मेरी लड़की को दहेज के लिए परेशान करने लगे। दहेज के लिए उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाने लगी। जिसमें बेटी का पति तोहीदुल, सास-ससुर, दोनों भाई और उनकी पत्नी सभी ने मिलकर बेटी से मारपीट की।
पीड़ित पिता का आरोप है कि जब मैंने दहेज देने से मना किया तो ये सभी मेरी बेटी को पहले से ज्यादा प्रताड़ित करने लगे। उस दौरान मैंने हाथ-जोड़ कर निवेदन किया तो भी उन्होंने यह सब जारी रखा। उक्त घटनाक्रम के चलते इन सब लोगों ने मेरी बेटी को जान से मार दिया। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच आईपीएस हरिशंकर शर्मा द्वारा की जा रही है।