फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजन बोले- दहेज के लिए मार डाला

Wed, 09 Aug 2023 08:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई, उसकी मौत के बाद ससुराल वाले शव को घर में छोड़कर फरार हो गए। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेत हत्या का केस दर्ज करया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाना इलाके के बड़ाबाग में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की आंखो, गले और शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर बाड़ी के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया और पीहर पक्ष को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


मृतका के दादा जीवाराम पुत्र स्वर्गीय कलुआ कुशवाह निवासी करीमपुर का पुरा थाना सैपऊ ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पौत्री मनीषा (25) का विवाह संजय पुत्र रामेश्वर कुशवाह निवासी बडाबाग बाड़ी के साथ 28 अप्रैल 2017 को किया था। विवाह में हैसियत से भी अधिक जेवर, नगदी, मोटरसाइकिल और अन्य सामान दिया था। 

इसके बाद भी मनीषा का पति संजय, देवर वीरू, ससुर रामेश्वर और सास समेत अन्य परिजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। मृतका के दादा ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने दो लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन वे उसेस पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद बेटी के ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की।  
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया है कि 8 अगस्त को शाम 4 बजे फोन से सूचना मिली कि मनीषा की मौत हो गई है। पीहर पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे तो मनीषा की लाश कमरे के बहार पड़ी हुई थी और ससुराल वाले फरार थे।

मनीषा की आंखों, गले और शरीर पर चोटों के निशान थे। इसके बाद पीहर पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर बाड़ी अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पीहर पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि मृतका मनीषा के तीन बच्चे हैं। जिसमें एक माह की दूधमुंही बच्ची है और दो बेटे हैं। तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें