फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पति का दूसरी युवती से अवैध संबंध, पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पांच साल पहले घर से भागकर की थी शादी

Sun, 17 Jul 2022 01:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

प्रेमिका के साथ रहने के लिए मृतका का पति उसके साथ मारपीट करता था। उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
कोटा में विवाहिता ने की आत्महत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पति का किसी दूसरी युवती के साथ अवैध संबंध चल रहा था। सुसाइड से पहले पहले विवाहिता ने एक ऑडियो अपनी बहन को भेजा है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पति को बताया। मृतका की बहन ने बताया कि उसने पांच साल पहले घर से भागकर लव मैरिज की थी। इसके बाद से उसे कभी मायके नहीं भेजा गया। मृतका के परिजनों ने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ थाने में के दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अपनी बहन को भेजे ऑडियो में मृतका रीना ने कहा कि उसके पति करण सिंह का अन्य युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस कारण वह तनाव में है। उसने यह बात अपने ससुरालवालों को भी बताई, लेकिन उन्होंने उसे ही परेशान करना शुरू कर दिया। करण उसके साथ नहीं, पूजा नाम की लड़की के साथ रहना चाहता है। इसे लेकर वह बहुत दुखी है। 

रीना अहमदाबाद की रहने वाली थी। पांच साल पहले उसने घर से भागकर करण सिंह के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक था, लेकिन इसके बाद करण की जिंदगी में दूसरी लड़की आ गई। उससे शादी करने के लिए वह रीना के साथ मारपीट करने लगा। साथ ही दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने लगा। वह उसे घर से निकालना चाहता था।  
विज्ञापन


हैरानी की बात यह भी कि शादी के बाद रीना एक बार भी मायके नहीं गई। उसका पति और ससुराल वाले उसे नहीं भेजते थे। मायके वालों ने उसे बुलाने की कई बार कोशिश, उन्होंने फोन कर उसे घर लाने की बात भी कही, लेकिन उसके ससुराल वाले नहीं माने। मृतका की बहन और उसके पति ने रीना के पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें