राजस्थान में स्टेशन हाउस ऑफिसर और एक सहायक उप-निरीक्षक को जोबनेर थाने में एक व्यक्ति को कथित रूप से पिटाई करने के आरोप में ड्यूटी से हटा दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शंकर दत्त शर्मा ने कहा कि पीड़ित, हंसराज ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी कि उसे 23 नवंबर को जोबनेर थाने में दो पुलिसकर्मियों ने पीटा और बुरा भला कहा।
एसपी ने कहा कि संपत्ति विवाद के मामले में हंसराज के भाई ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच करने पर एसएचओ फूलचंद शर्मा और एएसआई सत्यनारायण दोषी पाए गए और दोनो को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।