फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट पार्ट में छुपा रखा था 1 किलो सोना

Mon, 07 Oct 2013 07:18 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट में एक व्यक्ति को सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने गुप्तांग में एक किलो सोना छिपाया हुआ था।
विज्ञापन


ये सोने की छोटी-छोटी पट्टियां थीं जिनकी कीमत लगभग 30 लाख रुपए के आसपास बताया जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय के कर्मचारी इस तस्कर को देखकर हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक यह स्मगलिंग का सबसे खतरनाक तरीका है।

आरोपी इंदरजीत सिंह मेटल डिटेक्टर से तो बच गया। लेकिन शक के आधार पर जब इन्वेस्टिगेशन टीम ने उसका एक्स-रे किया तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

आरोपी ने सोने की छोटी-छोटी पट्टियों को रुई में लपेटकर अपने गुदा के भीतर छिपाया हुआ था। इस खतरनाक काम को करते हुए आरोपी ने कई पेन किलर भी खाई थीं ताकि सोने को गुदा में छिपाया जा सके।
विज्ञापन


राजस्व विभाग के आयुक्त पवन कुमार जैन ने बताया कि आयात शुल्क में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी करने के बाद तस्करी में तेजी आई है।

उत्पाद शुल्क विभाग की पूछताछ में इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि पहले भी दो-तीन बार अपनी गुदा में सोना छिपाकर लाया था। उसने माना कि दिल्ली में भी इसी तरह से किसी फर्म के लिए सोना लाया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें