फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: आंदोलन कर रहे मृतक के परिजनों के सामने युवक ने की गाली-गलौज, प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर पीटा

Tue, 25 Apr 2023 04:37 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर में सोनू नाम का युवक आंदोलन स्थल पर बैठे मृतक के परिजनों के सामने मृतक के बारे में अपशब्द बोल रहा था, जिसे लोगों ने समझाने की कोशिश भी की। गुस्साई भीड़ को देख सोनू वहां से भागने लगा, लोगों ने पीछा किया और पथराव कर उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर में आंदोलनकारियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। उनका आरोप है कि युवक ने पहले गाली-गलौज की थी। उसे समझाया भी गया लेकिन वह फिर भी अभद्रता कर रहा था। हालांकि, बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

सुबह-सुबह पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन

दरअसल, जिले में आरक्षण के लिए पांच दिनों से कुशवाहा और सैनी समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन कर रहे एक युवक ने बताया कि मंगलवार सुबह प्रदर्शन में शामिल मोहन सिंह सैनी नाम के युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली थी। हमने पुलिस को फोन कर सूचना दी। परिजनों को भी जानकारी दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भिजवा दिया है। इसके बाद मृतक के परिजन भी आंदोलन में बैठ गए।

भागने लगा तो किया पथराव
युवक ने आगे बताया कि थोड़ी देर बाद बेरी गांव का सोनू शर्मा वहां आया। जहां मृतक मोहन के परिजन भी प्रदर्शन में बैठे थे। सोनू वहां आकर मृतक के खिलाफ अपशब्द बोलने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे समझाया भी लेकिन वह फिर भी गाली-गलौज करता रहा, जिस वजह से वहां मौजूद लोग उग्र हो गए। लोगों को उग्र देख सोनू वहां से भाग गया, प्रदर्शनकारियों ने भी उसका पीछा किया। वह दूर था, इसलिए कुछ लोगों ने उसपर पथराव किया और पकड़कर उसके साथ मारपीट करने लगे। हालांकि, बाद में उसे हमने पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह व्यक्ति कल भी यहां आया था, कल भी उसने अभद्रता की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें