फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रेमी ने तलवार से वार कर की किशोरी की हत्या, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, जानें मामला

Thu, 15 Dec 2022 11:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

जालोर जिले के आहोर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक का किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके चलते गुरुवार को उसने प्रेमिका की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जालोर जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमी का हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी ने मनमुटाव के कारण उसे तलवार से काट किया। युवती की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई लगा दी।  बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले के आहोर थाना इलाके के बुड़तरा गांव का है। पुलिस ने बताया कि गांव में रहने वाले पुरुषोत्तम वाल्मीकि का एक किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद से किशोरी ने उससे बात करना कम कर दिया था। प्रेमिका के बात नहीं करने से प्रेमी पुरुषोत्तम परेशान था। गुरुवार देर शाम उसने किशोरी को शौच के लिए खेत में जाते हुए देखा। 

उसके पीछे वह चला गया और फिर तलवार से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। खून से सनी तलवार लेकर युवक गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई लगा दी। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें