फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सेल्फी ली, स्टेटस लगाया फिर साथ बैठकर बुना मौत का फंदा, प्रेमी जोड़े की कहानी का दुखद अंत

Thu, 08 Jun 2023 08:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की सगाई होने के बाद दोनों ने ये खौफनाक कदम उठाया। आत्महत्या से पहले दोनों ने एक स्कूल में बैठकर सेल्फी और फिर फांसी का फंदा बुनकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मृतक प्रेमी जोड़े की आखिरी सेल्फी, घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार के लिए जान दे भी सकता हूं और जान ले भी सकता हूं। राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक प्रेमी जोड़े ने सही साबित कर दिया। एक दूसरे का साथ नहीं पाने के कारण दोनों एक ही फंटे से लटककर आत्महत्या कर ली। इससे पहले दोनों ने साथ में एक सेल्फी जिसे प्यार की आखिरी निशानी के रूप में व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाया और फिर पेड़ पर फंदा डालकर लट गए। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।   

विज्ञापन

 
प्यार के दुखद अंत की ये कहानी मांगता गांव की है। यहां रहने वाली 19 साल की खुशी और 21 साल का ओमप्रकाश एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, खुशी के परिजनों ने कुछ दिन पहले उसकी शादी किसी और लड़के के साथ तय कर दी थी। दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन, खुशी और ओमप्रकाश एक दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे। 

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात खुशी और ओमप्रकाश अपने-अपने घर से निकल आए। इसके बाद वे गांव में बने सरकारी स्कूल में पहुंचे। यहां दोनों ने साथ में समय बिताया और फिर प्यार की निशानी के रूप में एक सेल्फी ली, जिसके ओमप्रकाश ने अपने  व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाया। स्कूल में बैठकर दोनों ने कपड़े की थैलियों से रस्सी बुनकर तैयार की, जिससे पेड़ से लटककर जान दे दी।    
विज्ञापन


खुशी और ओमप्रकाश के लापता होने की जानकारी परिजनों को लगी तो उनकी तलाश शुरू की गई। दोनों के परिवार के लोग उन्हें यहां-वहां खोजने लगे। इसी बीच खुशी की मां स्कूल के पास पहुंची तो उसके होश उड़ गए। पेड़ से खुशी और ओमप्रकाश के शव लटते देख वह जोर-जोर चीखने लगी। आवाज सुनकर परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक दोनों की प्यार भरी जिंदगी का अंत हो चुका था।   

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पीएम कराकर परिजनों का सौंप दिया। पुलिस का कहना है प्राथमिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई। लड़की की बुआ की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें