इसके बाद से गांव के लोग लड़के पर नजर रखने लगे। दो-तीन दिन पहले युवक मुख्तयार खान लड़की से मिलने के लिए एक दिन में दो बार गांव आया। दूसरी बार में गांव के करीब 15 से ज्यादा युवकों ने उसे पकड़ लिया। पहले तो युवकों ने उससे गांव में बार-बार आने को लेकर पूछताछ फिर उसे पीटना शुरू कर दिया। बुरी पीट रहे युवकों ने उसके कपड़े फाड़े, बाल काटे और फिर बाइक में भी आग लगा दी।
इस दौरान किसी ने युवक के परिजनों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे और लड़के को छुड़वाया। युवक के मांफी मांगने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। युवक से मारपीट के दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई केस दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई पक्ष केस दर्ज कराता है तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।