युवती ने मांगी सुरक्षा
उधर, परिजनों के केस दर्ज कराने के बाद अब युवती ने ट्वीट कर सुरक्षा की मांग की है। युवती ने अपने ट्वीट में CM अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भरतपुर और और राजस्थान पुलिस को टैग किया। साथ ही मायके और ससुराल पक्ष से सुरक्षा देने की मांग की। युवती ने अपने ट्वीट में लिखा- दोनों परिवार हमारा उत्पीड़न कर रहे हैं, हम दोनों की जान को खतरा है।
मैंने अपनी मर्जी से शादी की है, हाई कोर्ट ने भी हमारी शादी को वैध करार दिया है। ईश्वर मेरी मदद करो...। भरतपुर पुलिस ने युवती के ट्वीट का रिप्लाई भी दिया है। पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा- संबंधित थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है, थाने आकर बयान दे दीजिए, आपको सुरक्षा दी जाएगी।
युवती ने दिया रीट का एग्जाम
युवती के पिता ने बताया कि जो लड़की घर से भागी है वह उसकी सबसे छोटी बेटी है। उसकी बड़ी बहनों और भाई की शादी हो चुकी है। हम उसकी शादी करना चाहते थे, लेकिन वह पढ़ाई की बात कहकर शादी करने से मना कर देती थी। एमए करने के बाद वह रीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। बीते दिनों उसने एग्जाम भी दिया था।
उन्होंने बताया कि बेटी ने जिस लड़के के साथ भागकर शादी की है, वह मेरे बहनोई का नाती है। लड़का-लड़की रिश्ते में बुआ-भतीजा लगते हैं। दोनों के बीच यह सब कब से चल रहा था, हमें जानकारी नहीं है। करीब चार साल पहले मेरी बेटी लड़के के गांव एक कार्यक्रम में गई थी, हो सकता है उसी दौरान दोनों संपर्क में आए हो। उन्होंने बताया कि लड़का गांव में रहकर परचून (किराना) की दुकान चलाता है।